शहर के इस मशहूर चौक के पास पुलिस का छापा

Police raid near this famous square of the city

Punjab media news  : थाना जीरा सिटी की पुलिस ने बीते दिन गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के अधार पर मुहल्ला जौहल नगर में छापेमारी करके वहां खड़ी वरना कार में से 20 किलो गांजा बरामद किया है। उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।जानकारी देते हुए थाना सिटी जीरा के ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान घंटा घर चौंक के नजदीक सूचना मिली थी कि एक वरना कार मुहल्ला जोहल नगर में पार्क की हुई है। उक्त कार किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां पार्क की है और उसमें गांजा हो सकता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके उक्त कार को कब्जे में लेकर उसमें से 20 किलो गांजा बरामद किया है। मामले की जांच कर रहे निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर रोड स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਮਾਰਕੀਟ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਬਦਲੀ