पंजाब के किसानों के लिए अच्छी खबर

xr:d:DAFrB4Nc9Pc:2587,j:752515750771982970,t:24010606

Punjab media news : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ा राहत पैकेज घोषित किया है। हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण करीब 5 लाख एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। ऐसे किसानों को अब सरकार ने 2 लाख क्विंटल गेहूं का बीज मुफ्त उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुफ्त बीज किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में सरकार का छोटा सा प्रयास है और राज्य सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि, ”प्राकृतिक आपदा के कारण पंजाब इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। बाढ़ की वजह से 5 लाख एकड़ फसल खराब हो चुकी है और किसान ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वे बीज खरीद सकें। इसी कारण सरकार ने 5 लाख एकड़ खेतों के लिए गेहूं का बीज मुफ़्त उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है, इस दौरान किसानों को 2 लाख क्विंटल बीज नि:शुल्क दिया जाएगा। हम राज्य के किसानों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने और उनके खेतों में नई जिंदगी बोने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। इस कठिन घड़ी में हमारी सरकार किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में जिम मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

जालंधर रोड स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग