Weather : जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

Weather: Know when you will get relief from cold

AAR KAY

Punjab media news : मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक 20 से 23 जनवरी तक मौसम में सुधार रहेगा और धुंध के चलते होने वाली परेशानियों से निजात मिलती हुई नजर आई। भारी ठंड के बाद अब हवाओं का रुख बदलने से शुष्क मौसम की शुरूआत हो चुकी है जोकि सर्दी से राहत दिलाएगी। विभागीय आकड़ों के मुताबिक रविवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है जबकि महानगर जालंधर में 2.6 डिग्री की बढ़ौतरी के साथ अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री रहा। अधिकतम में मोहाली का तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के लिहाज से हल्की गर्माहट का संकेत देता है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह बढ़ौतरी सर्दियों के खत्म होने की ओर संकेत कर सकती है। आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से बेहतर बना रह सकता है।

हालांकि, सुबह और रात के समय ठंडक बरकरार रह सकती है। सोमवार से होने वाले सुधार के क्रम में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इसी बीच राहत की बड़ी खबर आई है कि पंजाब में ऑरैंज व यैलो अलर्ट खत्म कर दिया गया है। इसके चलते पंजाब अब ग्रीन जोन में आ गया है जिसके चलते धुंध से राहत मिलेगी और सर्दी का असर लगातार कम होता देखने को मिलेगा। हालांकि दोपहर को धूप के बावजूद सुबह व शाम की ठंड अभी जारी रहेगी। सोमवार को पंजाब सहित पड़ोसी राज्य भी ग्रीन जोन में आ जाएंगे और मौसम में लगातार सुधार की उम्मीद जागी है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

BSF व पंजाब पुलिस की सांझी कार्रवाई

देहात पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर को किया गिरफ्तार