बारिश को लेकर भी आई नई Update

Punjab media news :उत्तर भारत में जारी सर्द मौसम के बीच चंडीगढ़ और पंजाब में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ-साथ घने कोहरे का असर और तेज हो गया है। सुबह के समय पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में घनी धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई।

कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी नीचे पहुंच गई, जिसके चलते सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जबकि कई ट्रेनों को अपने निर्धारित समय से देरी से चलना पड़ा। मौसम विभाग ने पंजाब में 26 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 29 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह और देर रात को कोहरा और अधिक घना रहने की संभावना है। इसके साथ ही शीत लहर का प्रकोप भी जारी रहेगा। हालांकि, आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं।तापमान की बात करें तो मंगलवार को अमृतसर में विजिबिलिटी लगभग शून्य दर्ज की गई। वहीं गुरदासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और होशियारपुर सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

24 दिसंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

जालंधर का युवक पाकिस्तान में गिरफ्तार