जालंधर का युवक पाकिस्तान में गिरफ्तार

Punjab media news : जालंधर के शाहकोट क्षेत्र के गांव भोयपुर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। स्थानीय परिवार के इकलौते बेटे, शरणदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह, लगभग एक माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। पिता सतनाम सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्हें पता चला कि उनका बेटा भारत-पाक सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गया और पाकिस्तान के कसूर सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शरणदीप ने सीमा कैसे पार की। बीएसएफ की ओर से इस विषय में कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, शरणदीप के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज है और वह कुछ समय पहले कपूरथला जेल में भी रह चुका है। स्थानीय पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि एजेंसी को दो दिन पहले इस बारे में सूचना मिली थी। परिवार और अधिकारियों के बीच संपर्क बनाए रखा जा रहा है ताकि आगे की स्थिति पर नजर रखी जा सके

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बारिश को लेकर भी आई नई Update

नए विवाद में घिरे यो यो हनी सिंह