नए विवाद में घिरे यो यो हनी सिंह

Punjab media news : पंजाबी रैपर और गायक यो यो हनी सिंह एक नए विवाद में फंस गए है। दरअसल, उनके हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी गाने ‘नागिन’ को लेकर जालंधर से भाजपा नेता ने पंजाब के डीजीपी को शिकायत दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार भाजपा पंजाब के सह-संयोजक अरविंद शर्मा ने डीजीपी पंजाब को दी गई शिकायत में कहा है कि गाना ‘नागिन’ अश्लील है और इसमें आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। उन्होंने इस गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और इसे यूट्यूब सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है। अरविंद शर्मा का कहना है कि गाने में दिखाया गया भद्दा डांस और अश्लीलता पंजाबी संस्कृति के खिलाफ है।उन्होंने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया जा रहा है। अरविंद शर्मा ने इसे जनहित से जुड़ा मामला बताते हुए हनी सिंह और गाने से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर का युवक पाकिस्तान में गिरफ्तार

पंजाब सरकार ने निकाली नौकरियां