जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Punjab media news : मौसम विभाग द्वारा 12 जून तक बारिश की संभावना से इंकार किया गया है जिससे लू का प्रकोप तेज होता नजर आएगा।वहीं, लू के प्रकोप से आज 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जी.आर.पी. थाना जालंधर की पुलिस ने बताया कि बाद दोपहर साइकिल स्टैंड के सामने वाले पार्क में 1 अज्ञात व्यक्ति (65 ) का शव बरामद हुआ। गर्मी के बीच मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा 11 जून तक ऑरेंज अलर्ट जबकि 12 व 13 जून को यैलो अलर्ट घोषित किया है। 14 व 15 जून को आंधी तूफान की आंशका जताई गई है।पंजाब का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री रहा जोकि समराला (लुधियाना) में रिकार्ड किया गया। वहीं, बठिंडा में 45.6, अमृतसर में 44.9, पटियाला में 42.9, पठानकोट में 43.8, गुरदासपुर में 44.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। इसी तरह से जालंधर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सैल्सियस रहा।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल 10 जून, 2025

पंजाब के Entry Points सील