Punjab media news : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार दोनों कीमती धातुओं के दाम में कमी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,000 रुपये और 22 कैरेट सोना 930 रुपये सस्ता हुआ। वहीं, चांदी की कीमत में भी 500 रुपये की गिरावट आई। एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,400 रुपये रहा, जबकि सोमवार को यह 1,39,400 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत सोमवार के 1,29,640 रुपये से घटकर 1,28,710 रुपये रह गई। वहीं, चांदी का भाव भी 176,200 रुपये से कम होकर 175,700 रुपये पर पहुंच गया।
सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत!


