Punjab media news : फगवाड़ा गेट में एक दुकानदार को ऑन लाइन पेमैंट देने की जगह फर्जी स्कैनर दिखा कर भागने की कोशिश कर रहे 3 युवकों को दुकानदार ने पकड़ लिया। हालांकि कुछ ही समय बाद एक युवक ने अपनी डब में से धारदार चाकू निकाल लिया और दुकानदार पर हमला करने की कोशिश की लेकिन गनीमत रही कि दुकानदार पीछे हट गया और उसका बचाव हो गया। हैरानी की बात है कि इस दौरान आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ भी इक्ट्ठा हो गई लेकिन आरोपी भीड़ में से फरार हो गए। इस वारदात की वीडियो भी वायरल हुई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अरोड़ा मोबाइल के गुरकीरत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान पर एक मोबाइल रिपेयर के लिए आया था। मोबाइल की स्क्रीन डाल कर उसे ठीक कर दिया था जिसकी पेमैंट 1400 रुपए बनी थी। दुकानदार ने कहा कि मोबाइल लेने के लिए तीन युवक शुक्रवार शाम के समय दुकान पर आए जिसमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा लेकिन दो युवक दुकान में आ गए। मोबाइल लेने के बाद युवकों ने ऑन लाइन पैसे डालने की बात कही।
गुरकीरत ने बताया कि जैसे ही उसने अपनी दुकान का स्कैनर दिया तो उन्होंने फर्जी एप के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का दावा किया लेकिन पैसे उनके पास आए ही नहीं। देखते ही देखते युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन गुरकीरत ने उनका बाइक रोक लिया और तीनों को काबू कर लिया। दुकानदार और उक्त युवकों की पहले धक्कामुक्की हुई लेकिन आरोपियों में से एक युवक ने डब से चाकू निकाल लिया और गुरकीरत पर हमला करने की कोशिश की।
उन्होंने पीछे हट कर खुद का बचाव किया लेकिन आरोपी इक्ट्ठा हुई भीड़ से ही निकल गए और किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं की। इस संबंधी पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई जिसके बाद थाना तीन के प्रभारी जतिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस सारी घटना की एक वीडियो भी वायरल हो गई, जिसके बाद ए.एस.पी. नॉर्थ अशोक मीणा ने कहा कि पुलिस की तरफ से जांच क जा रही है, जिसके बाद केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं फगवाड़ा गेट जैसी भीड़ भाड़ वाली मार्किट में इस तरह चाकू निकालना और लहराने से स्थानीय दुकानदार भी दहशत में है।
g

GIPHY App Key not set. Please check settings