जालंधर में प्रशासन का बड़ा एक्शन

Punjab media news जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में प्रशासन ने नशा तस्करी के आरोपी अमनदीप सिंह की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की। कपूरथला रोड पर बन रहे चैरिटेबल अस्पताल के एक हिस्से को बुलडोजर से गिरा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम की ओर से पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। प्रशासन की योजना है कि इस जमीन पर आगे चलकर सरकारी इमारत बनाई जाए।

पुलिस के मुताबिक, करीब दो सप्ताह पहले अमनदीप की दुकान पर छापेमारी के दौरान एक लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। पुलिस का आरोप है कि अस्पताल का निर्माण नशे के कारोबार से कमाए गए पैसों से करवाया जा रहा था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फिलहाल इमारत के कुछ हिस्से को गिराया गया है और आगे भी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। पूरी इमारत को सील करने की प्रक्रिया भी की जाएगी।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि यह संपत्ति अमनदीप सिंह की है, जो जून महीने में डिवीजन नंबर-1 इलाके में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के मामले में पहले से जेल में बंद है। उसके खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के दो और आर्म्स एक्ट का एक मामला शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेंट्रल जेल में नहीं थम रहा नशा