ईटीएस ने जालंधर में टीचिंग टाफेल स्किल्स ट्रेनिंग और डायरेक्टर्स मीट का किया आयोजन

ETS organized a ‘Teaching TOEFL Skills’ training session and a Directors’ Meet in Jalandhar.

AAR KAY

Punjab media news, जालंधर 5 सितंबर : एक वैश्विक शिक्षा और प्रतिभा समाधान संस्था तथा टॉफेल ® आईबीटी टेस्ट की निर्माता, ईटीएस ने टीचिंग टॉफेल ® स्किल्स (टीटीएस) ट्रेनिंग और इसके बाद डायरेक्टर्स मीट का आयोजन किया। दोनों कार्यक्रमों में 250+ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षक, फैकल्टी सदस्य, टॉफेल ® तैयारी विशेषज्ञ, शिक्षा सलाहकार, ट्रेनिंग संस्थानों के प्रमुख और पंजाब के अंतरराष्ट्रीय शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। वर्तमान में पंजाब में टॉफेल ® आईबीटी के छह अधिकृत टेस्ट सेंटर हैं। मार्केट एंबेसडर और चैनल पार्टनर सहित 1,300 से अधिक पार्टनर और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के नेटवर्क के माध्यम से ईटीएस क्षेत्र में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त अंग्रेजी भाषा दक्षता परीक्षण के बारे में जागरूकता और इसकी उपलब्धता को लगातार बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर ईटीएस के साउथ एशिया, टॉफेल ® एंड जीआरई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर करन ललित ने कहा, “शिक्षक, काउंसलर और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े पार्टनर छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा से जुड़े सही और सोच-समझकर निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जालंधर में आयोजित टीचिंग टॉफेल ® स्किल्स ट्रेनिंग और डायरेक्टर्स मीट के माध्यम से हमारा उद्देश्य शिक्षकों और प्रशिक्षकों को व्यावहारिक संसाधनों और नई जानकारी से सक्षम बनाना है, ताकि वे छात्रों की तैयारी में बेहतर सहयोग कर सकें। ईटीएस मूल्यांकन की गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और वैश्विक शिक्षा के अवसरों की तलाश कर रहे छात्रों को विश्वसनीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।” पंजाब भारत के प्रमुख विदेशी शिक्षा क्षेत्र में से एक है। यहां के छात्र कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों में उच्च शिक्षा के अवसरों में लगातार रुचि दिखा रहे हैं। टीचिंग टॉफेल ® स्किल्स ट्रेनिंग का उद्देश्य शिक्षकों और प्रशिक्षकों को अपडेटेड टॉफेल ® आईबीटी टेस्ट की बेहतर समझ देना था। प्रशिक्षण में टेस्ट की चार प्रमुख भाषा क्षमताओं, रीडिंग, लिसनिंग, स्पीकिंग और राइटिंग के साथ-साथ कक्षा में छात्रों की प्रभावी तैयारी के लिए उपयोगी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। इस व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र में टॉफेल ® से जुड़े तैयारी संसाधन, लाइव मॉक टेस्ट, विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया, सवाल-जवाब सत्र और प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

डायरेक्टर्स मीट में पंजाब के स्टडी-अब्रॉड क्षेत्र से जुड़े शिक्षा संस्थानों और संगठनों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। बैठक में छात्रों की बदलती आकांक्षाओं, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा से जुड़े रुझानों और वैश्विक उच्च शिक्षा के अवसरों के लिए छात्रों को तैयार करने में विश्वसनीय अंग्रेजी भाषा मूल्यांकन की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही, ईटीएस, शिक्षा सलाहकारों, ट्रेनिंग संस्थानों और अन्य संबंधित पक्षों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर भी विचार किया गया, ताकि बेहतर तैयारी, पारदर्शिता और छात्रों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें। जालंधर में आयोजित ये कार्यक्रम छात्रों के लिए एक मजबूत सहायता व्यवस्था तैयार करने की ईटीएस की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। शिक्षकों और प्रशिक्षकों को सक्षम बनाने, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े पार्टनर के साथ जुड़ाव बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण तैयारी को बढ़ावा देने के माध्यम से ईटीएस छात्रों को वैश्विक शैक्षणिक वातावरण में सफलता के लिए आवश्यक अंग्रेजी भाषा कौशल विकसित करने में सहयोग दे रहा है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जंग का मैदान बना सिविल अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड

आज का राशिफल- 7 सितंबर 2026