दोआबा किसान कमेटी के अध्यक्ष समेत कई नेता नजरबंद

Punjab media news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। संभावित किसान विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस ने एहतियातन कई किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। इनमें दोआबा किसान कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, जंगवीर सिंह चौहान और उनके साथ जुड़े अन्य किसान नेताओं को टांडा स्थित उनके घरों में ही पुलिस निगरानी में रखा गया ताकि वे जालंधर जाकर किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। पुलिस की टीमें सुबह से ही उनके घरों के बाहर तैनात रहीं और आने-जाने पर नजर रखी गई।

किसान नेताओं का कहना है कि वे किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें पहले ही घरों में रोक दिया। उनका आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार को दबाया जा रहा है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की स्थिति से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पूरे जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

PM मोदी का जालंधर दौरा आज

जहरीली चीज खाने या दस्त लगने से 2 सगे भाइयों की मौ/त