Punjab media news : सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना आज 153,600 रुपए जबकि 22 कैरेट सोना 142,850 रिकार्ड हुआ है। बात करें चांदी की तो चांदी आज 229,000 तक पहुंच गई है। वहीं MCX पर सोना 1250 रुपए की बढ़त के साथ 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी 2853 रुपए महंगी हुई है, एक किलोग्राम चांदी 2,24,086 रुपए पर है।
इंटरनेशनल प्राइस
इंटरनेशनल मार्केट में आज स्पॉट गोल्ड 0.3% बढ़कर $4,147.77 प्रति औंस हो गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.4% बढ़कर $4,172.70 पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर भी 0.5% बढ़कर $59.62 पर पहुंच गया। डॉलर की तेजी थमने से अमेरिकन करेंसी में सोना दूसरी करेंसी रखने वाले खरीदारों के लिए ज्यादा सस्ता हो गया। इस बीच, बेंचमार्क 10-साल की यूएस ट्रेजरी यील्ड में लगातार दूसरे सेशन में गिरावट आई।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings