तरनतारन में ड्रोन से भेजी जाली करंसी बरामद

Punjab media news : भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए जाली भारतीय करंसी भेजे जाने का मामला सामने आया है। थाना खालड़ा पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) की मौजूदगी में सीमावर्ती गांव कलसियां के पास से 3 लाख 98 हजार 500 रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की है। एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान एंटी ड्रोन सिस्टम के ऑप्रेटर ने गांव कलसियां के नजदीक ड्रोन की गतिविधि होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और बी.एस.एफ. ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे पीले रंग का एक संदिग्ध पैकेट मिला। जांच करने पर उसमें से 3 लाख 98 हजार 500 रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद हुई। एस.एस.पी. ने बताया कि थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बरामद करंसी के स्रोत और इसके पीछे शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में हथियारों की बड़ी खेप बरामद