Punjab media news : अमृतसर के जिला-2 में तैनात रहे महेश गुप्ता का लुधियाना तबादला हो गया है, जहां वह डिप्टी कमिश्नर जी.एस.टी. के पद पर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। इसी प्रकार ज्वाइंट कमिश्नर राजविंदर कौर का भी अमृतसर से हैड-ऑफिस तबादला हो गया है। कुछ महीने पहले सहायक कमिश्नर मोबाइल विंग से अमृतसर-2 तबादले के दौरान महेश गुप्ता की तरक्की डिप्टी कमिश्नर जी.एस.टी. के रूप में हुई थी, हालांकि पोस्टिंग न मिलने के कारण उन्हें सहायक कमिश्नर के रूप में ही सेवाएं देनी पड़ रही थीं। कल पंजाब स्तर पर किए गए सामूहिक तबादलों के तहत उनका यह नया ट्रांसफर हुआ है। महेश गुप्ता अब पंजाब के सबसे बड़े औद्योगिक नगर लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर जी.एस.टी. के तौर पर विभाग की पूरी कमान संभालेंगे।
इसी प्रकार सहायक कमिश्नर मधुसूदन शर्मा को भी मोबाइल विंग से एडिशनल चार्ज लेकर उन्हें पठानकोट मोबाइल विंग में बदल दिया गया है। वहीं अमृतसर मोबाइल विंग में उनके स्थान पर संदीप कुमार शर्मा सहायक कमिश्नर होंगे। ई.टी.ओ. भूपेंद्र भाटिया को मोबाइल विंग से अमृतसर-वन में तबादला कर दिया गया है। अमृतसर ज्वाइंट कमिश्नर जी.एस.टी. के पद पर राजविंदर कौर के तबादले के बाद उनके स्थान पर डी.ई.टी.सी. राजविंदर कौर बाजवा नई अधिकारी होंगी वहीं अमृतसर से डिप्टी कमिश्नर जी.एस.टी. अजय शर्मा बठिंडा में ट्रांसफर हुए हैं। जी.एस.टी. विभाग द्वारा पंजाब भर में कई तबादलों के दौरान अमृतसर के ट्रांसफर हुए अन्य अधिकारियों में गगन शर्मा सहायक कमिश्नर लुधियाना ट्रांसफर हुए हैं। वहीं अमृतसर-टू में महेश गुप्ता के स्थान पर मनिंदर विरदी तैनात होंगे।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings