चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शारजाह की फ्लाइट फिर होगी शुरू

Punjab media news : चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। करीब तीन साल बाद चंडीगढ़ से शारजाह के लिए सीधी फ्लाइट दोबारा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने विंटर शेड्यूल में इस सेवा को शामिल किया है। इसके अलावा अबू धाबी की फ्लाइट भी दोबारा शुरू करने की तैयारी है। दोनों रूटों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इन सेवाओं के बहाल होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रोजाना तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों का संचालन होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, शारजाह की फ्लाइट के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्लॉट मिल गया है, जबकि शारजाह एयरपोर्ट पर स्लॉट से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं अभी बाकी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि 26 अक्टूबर तक इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शारजाह के लिए फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी।

अक्टूबर 2023 में बंद हुई थी शारजाह की फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए अक्टूबर 2023 में चंडीगढ़-शारजाह फ्लाइट बंद कर दी थी। उस समय एयरपोर्ट के तत्कालीन CEO ने भी एयरलाइन से इस सेवा को दोबारा शुरू करने की अपील की थी, लेकिन तब इसे बहाल नहीं किया गया। अब करीब तीन साल बाद इस रूट पर फिर से उड़ान शुरू करने की तैयारी है।

जानें फ्लाइट की टाइमिंग और किराया

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, चंडीगढ़ से फ्लाइट दोपहर 1:50 बजे रवाना होकर शाम 4:50 बजे शारजाह पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट शारजाह के स्थानीय समय के अनुसार शाम 5:50 बजे उड़ान भरेगी और रात 11:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। फ्लेक्सी फेयर के आधार पर चंडीगढ़ से शारजाह का टिकट करीब 23,169 रुपये का होगा। किराया बुकिंग की तारीख और उपलब्ध सीटों के अनुसार बदल सकता है।

 

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बंद के दौरान नशीले कैप्सूल बेचता युवक काबू