Jalandhar में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 2 गिरफ्तार

Punjab media news : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एस.एफ.जे.) के 2 कथित ऑप्रेटिव्स को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर जालंधर के रैडक्रॉस भवन की बाहरी दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने का आरोप है। यह जानकारी जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंद्र सिंह ने दी।

पन्नू ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया था वायरल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालंधर ग्रामीण क्षेत्र के गांव निहालुवाल निवासी सुखप्रीत सिंह और राजदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 29 सितम्बर को जालंधर स्थित रैडक्रॉस भवन की बाहरी दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे पाए गए थे। इसके बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने मामले में तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज की और डी.सी.पी. सिटी आदित्य वारियर तथा डी.सी.पी. (इन्वैस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों और थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सीपी सतिंदर सिंह ने बताया कि सुखप्रीत सिंह और राजदीप सिंह दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें जिन जिन लोगों का हाथ हुआ उन सभी को नामजद करके गिरफ्तार किया जाएगा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 14 और 15 सितम्बर की मध्यरात्रि को होशियारपुर के चब्बेवाल के निकट गांव बरियां कलां में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ भी तोड़फोड़ की थी। इस संबंध में थाना चब्बेवाल में मामला दर्ज है। जालंधर में हुई घटना के संबंध में थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज किया गया है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

50 हजार लेते माइनिंग विभाग का SDO गिरफ्तार

ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन