Jalandhar : आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प

Jalandhar : आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प

Punjab जालंधर के उजाला नगर में आवारा कुत्तों को लेकर एक ही गली में रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद दोनों ओर से थाना नंबर पांच की पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायतें मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, उजाला नगर निवासी पलक भजवा गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कुत्ते राहगीरों को काट लेते हैं, जिससे गली में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार शाम इसी मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ गया। पलक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी विक्रम ठाकुर ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके भाइयों के साथ मारपीट की। दूसरी ओर, विक्रम ठाकुर का कहना है कि उन्होंने कई बार कुत्तों के कारण हो रही परेशानी के बारे में पलक को बताया था। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो पलक के भाइयों ने उनके साथ मारपीट की।थाना नंबर पांच के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों के मुद्दे पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। पुलिस को दोनों तरफ से शिकायतें मिली हैं। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है और मामले की जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

फगवाड़ा के एक घर में लगी भीषण आग

फगवाड़ा के एक घर में लगी भीषण आग

सेंट्रल जेल में नशा और मोबाइल तस्करी का भंडाफोड़

सेंट्रल जेल में नशा और मोबाइल तस्करी का भंडाफोड़