Punjab media news : किशनपुरा में स्थित एक स्कूल में जबरदस्त हंगाम देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, किशनपुरा के अधीन आते न्यू पृथ्वी नगर में स्थित ट्विंकल-ट्विंकल मॉडल हाई स्कूल में बच्चों की लड़ाई को लेकर परिजनों का हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि, 3 दिन पहले स्कूल के बच्चों में हुए झगड़े को लेकर आज एक बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया गया। स्कूल प्रशासन से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंच गई।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में लगे बेंच को लेकर 9वीं कक्षा के छात्र की 10वीं कक्षा के छात्र के साथ जड़प हो गई थी, जिसके बाद उसने 10वीं कक्षा के छात्र पर कुर्सियों से हमला कर दिया। घटना में छात्र घायल हो गया और जिसे सेक्रेड हार्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरी ओर स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को छुट्टी कर दी गई। ऐसे में भारी संख्या में बच्चों के अभिवावक स्कूल के बाहर पहुंचे। वहीं महिला ने कहा कि 2 बच्चों में 3 दिन पहले झगड़ा हुआ था। हालांकि दोनों बच्चे ठीक है, लेकिन आज एक बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे थे और उनके द्वारा हंगामा किया गया।
वहीं अन्य महिला ने कहा कि स्कूल की प्रार्थना के दौरान 2 बच्चे कक्षा में झगड़ने लगे। इसी मामले को लेकर आज स्कूल में परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। मौके पर स्कूल प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिया गया। हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि स्कूल में बच्चों में लड़ाई हो गई थी। छात्र को चोट आने से बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। ऐसे में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
g

GIPHY App Key not set. Please check settings