Punjab media news : परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान जालंधर के गुरु नानक मिशन चौंक पर अकाली दल के नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई कि यहां मौके पर पुलिस ने एमपी सिंह और मान सिंह अकाली को डिटेन कर लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी वारियर ने बताया कि आज पंजाब बंद की कॉल की गई थी। इसके चलते सुबह 7 बजे से पुलिस कमिशनर, डीसीपी और एडीसीपी सहित सभी अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर मौजूद है। इस दौरान सभी जत्थेबंदियों के साथ तालमेल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु नानक मिशन चौक में कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे, जहां उन्हें बीच सड़क में प्रदर्शन करने से मना करके साइड पर बैठकर प्रदर्शन करने की अपील की गई थी ताकि लोगों को किसी भी तरह की आने-जाने में परेशानी ना हो। उनका कहना है कि किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।
वहीं बलजीत सिंह ने कहा कि आज पंजाब भर में बंद की कॉल है। ऐसे में उनके द्वारा सुबह गुरु नानक मिशन चौक बंद किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने 5 लोगों को डिटेन कर लिया। उन्होंने पुलिस पर जत्थेबंदी द्वारा थक्केशाही के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी राहगीर को परेशान नहीं किया जा रहा था, लेकिन फिर भी पुलिस ने बीच रास्ते में बैठने को लेकर डिटेन किया। उन्होंने कहा कि शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है।
वहीं आरोप लगाए गए कि पुलिस ने उन पर पर्चा दर्ज करने की धमकी दी है। इस दौरान पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर बैठकर प्रदर्शन करने के लिए उनसे अपील की है। दरअसल आज पंजाब बंद की कॉल को लेकर शहर भर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं शहर में अभी बाजार बंद का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी के साथ देर रात स्कूल प्रबंधकों द्वारा भी अभिभावकों को मैसेज करके छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings