सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 युवकों से 64.62 लाख रुपए की ठगी

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 युवकों से 64.62 लाख रुपए की ठगी
AAR KAY

Punjab media news : सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 युवकों से 64.62 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में सिटी पुलिस ने मां- बेटे सहित 3 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में मुन्नी देवी व उसका पुत्र मनजीत निवासी आर्यन नगर हांसी (हरियाणा) तथा अशोक निवासी समाना शामिल है।जानकारी के अनुसार रविकांत सिंह निवासी गांव खनाल कलां (जिला संगरूर) द्वारा जिला पुलिस उच्चाधकारियों को दी गई शिकायत के अनुसार वह और उसका मित्र हिमांशु निवासी इंद्रापुरी, समाना सरकारी नौकरी की इच्छा रखते थे। इस दौरान चंडीगढ़ में पढ़ाई व निवास दौरान मित्रों के माध्यम से उनका संपर्क मनजीत से हुआ जिसने हिमांशु को दिल्ली पुलिस में अफसर लगवाने के लिए 50 लाख रुपए और उसको इनकम टैक्स विभाग में 20 लाख रुपए में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इन नौकरियों के लिए मनजीत ने कुछ जाली दस्तावेज तैयार करवाकर उन्हें किसी कथित अधिकारी से मिलाया और नौकरी दिलाने का विश्वास दिला दिया।

हिमांशु के घर जाने पर उसके पिता को भरोसे में लेकर 30 लाख रुपए नकद और उससे भी 10 लाख रुपए नकद तथा अशोक के साथ मिलकर अलग-अलग समय व स्थानों पर अपने व अपनी माता मुन्नी देवी के अकाऊंट में रकम डलवाई। इसके बाद मनजीत ने न तो उन्हें नौकरी पर लगवाया और न ही उनसे लिए पैसे वापस किए बल्कि उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए। अधिकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई जांच पड़ताल दौरान इतलाह देने के बावजूद आरोपी जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद उच्चाधिकारियों द्वारा दिए आदेश पर सिटी पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनके खिलाफ अपनी जांच व कार्रवाई शुरू कर दी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में Mid Day Meal को लेकर सख्त निर्देश जारी

पंजाब में Mid Day Meal को लेकर सख्त निर्देश जारी

जालंधर: तलहन रोड ढिलमा मे कॉलोनाइजर, काटी अवैध कॉलोनी सरकार को लगाया करोड़ों का चुना

जालंधर: तलहन रोड ढिलमा मे कॉलोनाइजर, काटी अवैध कॉलोनी सरकार को लगाया करोड़ों का चुना