Punjab media news : भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 2 टोल प्लाजा को बीती रात जारी ब्लैकआउट के कारण बंद कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौलांग टोल प्लाजा के मैनेजर मुबारक अली ने बताया कि डी.सी. होशियारपुर आसिका जैन व नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी निर्देशों के चलते चौलांग टोल प्लाजा को गत रात्रि 10.15 बजे से प्रातः 8.45 बजे तक तथा मुकेरियां के निकट मानसर टोल प्लाजा को रात्रि 9.18 बजे से प्रातः 8.45 बजे तक बंद रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार रात के समय के लिए यह निर्देश जारी करती है तो सरकार के निर्देशानुसार टोल प्लाजा बंद रखकर पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
पंजाब में ये Toll Plaza किए गए बंद !


