Punjab media news : पंजाब के सभी जिलों में शुक्रवार को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया का बयान सामने आया है।
खालसा कॉलेज फॉर विमेन परिसर में बजेंगे सायरन
डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि यह मॉक ड्रिल पूरे शहर या गांवों में नहीं होगी, बल्कि केवल सीमित स्तर (लिमिटेड कैम्पस) पर आयोजित की जाएगी। जालंधर में यह अभ्यास खालसा कॉलेज फॉर विमेन परिसर में रात 8 बजे किया जाएगा। इस दौरान सायरन भी बजाए जाएंगे और कुछ समय के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा।
लोगों से की गई अपील, अफवाहों पर न दें ध्यान
उन्होंने बताया कि इस अभ्यास के दौरान पहले ब्लैकआउट होगा, जिसके बाद रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन की एक्सरसाइज भी की जाएगी। यह पूरी ड्रिल केवल निर्धारित परिसर तक ही सीमित रहेगी। इस मॉक ड्रिल में नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और NCC जैसी कई एजेंसियां हिस्सा लेंगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में रियल-टाइम रिस्पॉन्स की तैयारी को परखना और उसे और मजबूत बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं, क्योंकि यह पूरी तरह एक एहतियाती और जागरूकता अभ्यास है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings