पंजाब का तापमान लगातार गिर रहा

Punjab media news : सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है और पंजाब का तापमान लगातार गिर रहा है, जिसके चलत दोपहर के समय भी ठंड महसूस हो रही है। पहाड़ों में पिछले 2-3 दिनों से हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बादलों व सूर्य में आंख मिचौली का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसके चलते शाम से पहले ही ठंड का असर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा पंजाब में यैलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग द्वारा 18 व 19 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि 20 दिसंबर के लिए यैलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसी क्रम में हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का सीधा प्रभाव पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई

पंजाब में लगने जा रहा है बड़ा प्रोजेक्ट