पंजाब में लगने जा रहा है बड़ा प्रोजेक्ट

Punjab media news : पंजाब औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अंबर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने पटियाला जिले के राजपुरा में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। इस परियोजना से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, खासकर इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए।

राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री संजिव अरोड़ा ने इस निवेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला पंजाब की निवेशक-अनुकूल औद्योगिक नीति, कुशल मानव संसाधन और मजबूत औद्योगिक ढांचे पर उद्योग जगत के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का हब बनाने की दिशा में अहम कदम है।

अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड के सीईओ ओ. जसबीर सिंह ने बताया कि यह R&D सेंटर दो चरणों में विकसित किया जाएगा। यहां नेक्स्ट-जेनरेशन HVAC प्रोडक्ट्स के डिजाइन, टेस्टिंग और वैलिडेशन पर काम होगा, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए होंगे। इस केंद्र से करीब 1,000 हाई-वैल्यू, अच्छी सैलरी वाली नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।राजपुरा में अंबर ग्रुप की पहले से मौजूद औद्योगिक इकाइयों के साथ यह नया R&D सेंटर राज्य में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। इस परियोजना से न केवल तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पंजाब की पहचान एडवांस्ड इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डिजाइन के क्षेत्र में भी सशक्त होगी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब का तापमान लगातार गिर रहा

जालंधर के मशहूर ट्रैवल एजेंट के ठिकानों पर ईडी की रेड