Punjab media news : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जालंधर में रिची ट्रैवल पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बस स्टैंड के पास स्थित रिची ट्रैवल के दफ्तर के साथ-साथ जसवंत नगर में स्थित ट्रैवल एजेंसी के मालिक के घर पर भी की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार यह रेड डंकी रूट के जरिए लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने के मामले में की जा रही है। ED उन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जांच कर रही है, जो इस नेटवर्क से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।गौरतलब है कि इसी मामले में दो दिन पहले ED ने करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति भी ट्रैवल एजेंटों की जब्त की थी। यह पूरी जांच हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों के आधार पर की जा रही है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।
जालंधर के मशहूर ट्रैवल एजेंट के ठिकानों पर ईडी की रेड



GIPHY App Key not set. Please check settings