Punjab media news : पिछले कई सालों से प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वाले संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। सरकार और नगर निगम के पास ऐसे सभी डिफॉल्टर संस्थानों का पूरा डाटा उपलब्ध होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ने कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया है।निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और मेयर वनीत धीर के निर्देशों पर प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन, राजीव ऋषि और भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरा रोड, लैदर काम्पलैक्स और आदर्श नगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया न चुकाने वाले शराब के कुल पांच ठेकों को सील कर दिया गया। नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से शराब लॉबी में हड़कंप मच गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि टैक्स वसूली सनिश्चित की जा सके।
जालंधर में नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई



GIPHY App Key not set. Please check settings