Punjab से जम्मू-कश्मीर आने जाने वाले रास्ते बंद!

Punjab media news : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बीती रात रणजीत सागर बांध परियोजना के प्रोजैक्ट रोड पर स्थित पैस्को सिक्योरिटी चैक पोस्ट नंबर 6 से पावर हाऊस एवं जम्मू कश्मीर में बसोहली, बसंतपुर एवं गांव थींन को मिलाने वाले रोड पर भारी लैंड स्लाइडिंग से रास्ता बंद हो गया है, जिससे राहगीरों सहित जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाली डिफेंस की गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई है।इस रोड को खुलवाने के लिए बांध प्रशासन की ओर से रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया गया है मगर रोड पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाना बड़ा कठिन कार्य है। इस संबंध में बांध परियोजना के मैकेनिकल डिवीजन के एस.डी.ओ. गुरमुख सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर मशीनों एवं कर्मचारियों के सहयोग से रोड का कुछ हिस्सा गाड़ियों की आवाजाही के लिए खुलवा दिया गया है।मगर रोड पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाने में काफी समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी लैंड स्लाइडिंग उन्होंने अपनी सर्विस में पहले कभी नहीं देखी, क्योंकि जो पत्थर पहाड़ी से रोड पर गिरे हैं, वे सैंकड़ों टन वजन के हैं, इसलिए उन्हें हटाने में थोड़ा वक्त लगेगा। 

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में 22 से 24 तक भारी बारिश की वार्निंग

एक बार फिर सीमा पर ड्रोन हमला