पंजाब में 22 से 24 तक भारी बारिश की वार्निंग

punjab media news पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 22, 23 और 24 तारीख को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 22 तारीख यानी आज पठानकोट, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, नवांशहर और तरनतारन में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लोगों को भारी बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और यहां हालात और बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही, 23 तारीख को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का अनुमान है। इसलिए, इन जिलों के लोगों को उक्त तिथियों के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब पुलिस के कर्मचारियों पर फायरिंग!

Punjab से जम्मू-कश्मीर आने जाने वाले रास्ते बंद!