सिंगर मनकीरत औलख एक बार फिर विवादों में

सिंगर मनकीरत औलख एक बार फिर विवादों में

Punjab media news :

मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने बिना हेलमेट पहने हाथ छोड़कर बाइक चलाई है। मनकीरत औलख का ये स्टंट काफी ट्रोल हो रहा है। बिना हेलमेट दोनों हाथ छोड़ हार्ले डेविडसन ( Harley-Davidson) बाइक चलाने पर फैंस गुस्साए हुए हैं। सीधा कहे तो बाइक पर स्टंटबाजी गायक मनकीरत को महंगी पड़ गई है।

पंजाबी गायक मनकीरत औलख एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोहाली का है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया और कहा कि इससे युवाओं में गलत संदेश जा सकता है। कुछ फैंस ने इसे दिखावा करार देते हुए नाराजगी जताई, जबकि कई लोगों ने अन्य कलाकारों का उदाहरण देकर उन्हें संयम बरतने की सलाह दी, कई फैंस ने इसे पैसों का शो-ऑफ बताया है। यही नहीं कइयों ने गायक मनकीरत को फुकरा तक कहा है।

अब तक इस मामले पर मनकीरत औलख की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस की तरफ से भी वीडियो को लेकर किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर जारी बहस के बीच यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। क्योंकि ट्रैफिक नियमों और जानी नुकसान से बचाव के लिए लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है। वहीं पुलिस द्वारा आए दिन आम लोगों के बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान भी जाते हैं। ऐसे में एक मशहूर गायक ऐसे बाइक चलाकर लोगों को गलत संदेश दे रहा है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab में भाजपा नेता को फिरौती के लिए Call

Punjab में भाजपा नेता को फिरौती के लिए Call

National : सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति ने रुकवाया काफिला

National : सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति ने रुकवाया काफिला