राजवीर जवंदा की आखिरी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

Trailer launch of Rajveer Jawanda’s last film

Punjab media news :पंजाबी सिंगर और एक्टर राजवीर जवंदा के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘यमला’ इस महीने 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से जुड़े कलाकारों और राजवीर के परिवार ने हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया, जहां पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान मंच पर पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख खुद को संभाल नहीं पाए और बोलते-बोलते भावुक हो उठे। इस मौके पर राजवीर जवंदा का परिवार, अभिनेता गुरप्रीत गुग्गी और फिल्म टीम के सदस्य भी मौजूद थे। मनकीरत ने कहा कि फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों को थिएटर भरकर राजवीर के प्रति अपना प्यार जताना चाहिए, ताकि महसूस हो सके कि वह आज भी सभी के दिलों में मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने एक गीत मेरे सजण इन्नी दूर गए, जित्थों वापस कोई न मुड़िया गाया जिसे सुनकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के AAP विधायक को बड़ा झटका

जालंधर में अग्रवाल ढाबे पर पहुंची जीएसटी