विवादों में घिरा शिवसेना नेता

AAR KAY

Punjab media news : जालंधर के मखदुमपुरा इलाके में स्थित एक मंदिर को लेकर हाल ही में विवाद सामने आया था, जब एक महिला ने शिव सेना नेता बंटी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश किया। इस मामले में आज महिला पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और बंटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं मौके पर बंटी भी पत्नी के साथ पहुंचे, जिससे सीपी दफ्तर के बाहर दोनों पक्षों में कुछ समय के लिए भारी हंगामा देखने को मिला। बंटी की पत्नी ने कहा कि मंदिर में कई अन्य लोग भी जूते लेकर प्रवेश कर चुके हैं और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों पर ठगी के भी आरोप लगाए। महिला ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं।

इस विवाद को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और उन्हें सीपी दफ्तर के अंदर बातचीत के लिए बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।

वहीं, समाजसेवी नरेंद्र थापर ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि बेअदबी के पर्चे की तरह इस मामले में भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सीपी दफ्तर के बाहर धरना देंगे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP!

पंजाब में मौसम का मिजाज बदला