Breaking : श्री दरबार साहिब को फिर मिली धमकी

punjab media news : श्री दरबार साहिब को मिल रही धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दें कि SGPC को देर रात एक और धमकी भरा ई-मेल मिला है। यह 8वीं बार है जब श्री दरबार साहिब को लेकर धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।इसे लेकर SGPC ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दरबार साहिब की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। इस घटना से पूरे राज्य में चिंता का माहौल है।आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में फरीदाबाद से शुभम दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद भी ई-मेल आने का सिलसिला बंद नहीं हुआ है। इसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस मामले में कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कोई बड़ा समूह या एजैंसी शामिल हो सकती है, जिसकी गहन जांच जरूरी है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर : SBI के ATM से लाखों की लूट

Punjab : 17 ठेके किए गए सील, पढ़े