जालंधर : SBI के ATM से लाखों की लूट

punjab media news : शहर में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक के एटीएम निशाना बनाया गया। घटना जालंधर के लद्देवाली रोड से सामने आई है, जहां एक SBI Bank के एटीएम को गैस कटर से काट कर लाखों का कैश लूट लिया गया। घटना सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस ने आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, गत रात लुटेरे कार में सवार होकर और वेल्डिंग का सामान भी साथ लेकर आए थे। उन्होंने एटीएम को काटा और पैसे लेकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने एटीएम के अंदर आते पहले सीसीटीवी कैमरे पर काली स्प्रे मार दी थी और फिर घटना को अंजाम दिया गया। घटना का पता तब चला जब सुबह कर्मचारी मौके पर एटीएम का शटर खोलने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि एटीएम कटा हुआ और सारे पैसे गायब हैं। उसने तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी। बैंक की ओर से सुपरवाइजर अभिषेक को भी मौके पर भेजा गया था, जिसने बताया कि कैश के बारे में फिलहाल जानकारी बैंक के अधिकारी ही बता पाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि, घटना के वक्त एटीएम के अंदर कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जानें अपना आज का भविष्यफल

Breaking : श्री दरबार साहिब को फिर मिली धमकी