जालंधर में सनसनीखेज वारदात

जालंधर में सनसनीखेज वारदात
AAR KAY

Punjab media news : जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घर के पास खड़े युवक पर पहले ताबड़तोड़ फायर किए गए, जिसके बाद हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान काली, निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर मोहल्ले में रुकते ही गोलियां चलाने लगे और फिर युवक को बेरहमी से काटकर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वारदात के कथित मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है और उसके खिलाफ हत्या व तस्करी जैसे संगीन आरोप लग चुके हैं। बावजूद इसके, वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हालांकि घटनास्थल से कोई खाली खोल बरामद नहीं हुआ है। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

भारत पहुंची LPG की विशाल खेप

भारत पहुंची LPG की विशाल खेप

DIPS स्कूल के मालिक को पुलिस ने छोड़ा

DIPS स्कूल के मालिक को पुलिस ने छोड़ा