Punjab media news : राजौरी जिले के थन्नामंडी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने से राशन और खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह ठिकाना गुरुवार देर शाम थन्नामंडी के भंगाई वन क्षेत्र में चलाए गए एरिया डोमिनेशन सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला। घने जंगल और झाड़ियों के बीच बनाए गए इस संदिग्ध ठिकाने की तलाशी लेने पर दो पैकेट चावल, इंस्टेंट नूडल्स, चाकू, लाइटर, प्लास्टिक शीट, पुराना कंबल, गैस स्टोव का नोजल, दो मोमबत्तियां और एक प्लास्टिक की बोतल बरामद हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अंतिम सूचना मिलने तक क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी था।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings