जालंधर में भी बारिश का कहर

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : बारिश के चलते जर्जर इमारतों के गिरने का सिलसिला शुरू हो चुका है जोकि लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। वहीं जिन लोगों के घरों के पास जर्जर इमारतें हैं उन्हें बारिश के कारण चिंतित होते देखा जा सकता है। गत रोज मलका चौक के पास पुराना मकान गिरा था और मोदियां मोहल्ला (माई हीरा गेट) में जर्जर मकान गिर गया जिससे वहां बाहर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे के नीचे आने से एक कुत्ता मर गया। इलाका निवासियों ने मलबा हटाने की मांग रखी है।मोदिया मोहल्ला तोड़ में यह घटना सुबह साढ़े 8 बजे के करीब घटित हुई। इलाका निवासियों ने बताया कि जोरदार आवाज के बाद बाहर जाकर देखा तो पता चला कि पुराना जर्जर मकान गिर गया है। इस बात की गनीमत रही कि कोई वहां पर मौजूद नहीं था। उक्त मकान पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। घटना के चलते वहां खड़े 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बाढ़ के हालातों के बीच पंजाब में सख्ती

Punjab में इन 4 कर्मचारियों को कर दिया सस्पेंड