Punjab : इतने दिन नहीं खुलेंगे ठेके

Punjab media news : शराब के शौंकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 3 दिन तक शराब के ठेके बंद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेशों के बाद चंडीगढ़ में 3 दिन तक शराब के ठेके बंद करने का आदेश दिया गया है। एक से 3 अप्रैल तक चंडीगढ़ में शराब के ठेके बंद रहेंगे। बता दें कि, 1 अप्रैल को नए ठेकेदारों के शराब के ठेके अलाट होते हैं। इसी बीच चंडीगढ़ में शराब के नए ठेकों की अलाटमैंट को लेकर विवाद हो गया है। कई बिनैकारों ने नए ठेकों की अलाटमैंट को लेकर हाईकोर्ट में पटीशन दायर की थी। उनका आरोप है कि शहर में 97 में से 91 ठेके एक ही ग्रुप को अलाट कर दिए गए हैं। इस मामले को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिस पर हाईकोर्ट ने चंडीगढञ में 3 दिनों तक ठेकों को खोलने पर रोक लगा दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में नए आदेश जारी

कठुआ में आंतकियो और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़