पंजाब पुलिस ने 81 नशा तस्करों को किया काबू

Punjab media news : प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान “नशों विरुद्ध युद्ध” के 205वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 395 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में 59 एफआईआर दर्ज कर 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 205 दिन में गिरफ्तार कुल नशा तस्करों की संख्या 30,540 हो गई है। इन छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 922 ग्राम हेरोइन, 4 किलोग्राम भुकी, 336 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 980 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए  5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान 74 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 395 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 384 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

विधायक रमन अरोड़ा को बड़ी राहत

जालंधर के वकीलों का बड़ा ऐलान