विधायक रमन अरोड़ा को बड़ी राहत

Punjab media news :जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट से बड़ी राहत मिलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार से जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तारी के बाद लंबे समय से न्यायालय की प्रक्रिया में फंसे रमन अरोड़ा को आखिरकार कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट के आदेशानुसार, विधायक को इस जमानत के लिए 25,000 रुपये का बेल बांड जमा करना होगा।बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा को एक पार्किंग ठेकेदार से जबरन वसूली मामले में जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ लगातार कोर्ट में पेशियां होती रही हैं और मामले की जांच के दौरान रिमांड भी लिया गया। इस बीच विधायक के वकीलों ने कोर्ट में बेल याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें फिलहाल जमानत देने का आदेश दिया है।

मामले में बताया जा रहा है कि आरोप के तहत ठेकेदार से अनुचित दबाव डालकर पैसे वसूलने का आरोप विधायक पर लगाया गया था। गिरफ्तारी और कोर्ट की सुनवाई के दौरान प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस मामले को लेकर काफी चर्चा रही। वहीं, इस मामले को लेकर जालंधर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ लोग इसे न्याय की प्रक्रिया मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से देरी मान रहे हैं। फिलहाल, अदालत ने स्पष्ट किया है कि यह जमानत केवल फिलहाल के लिए है और मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान सभी सबूत और गवाहों के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

जालंधर के इस इलाके में भारी हंगामा

पंजाब पुलिस ने 81 नशा तस्करों को किया काबू