जालंधर में वाहनों के चालान कटने को लेकर आई नई अपडेट!

Punjab media news : ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर ई चालान को लेकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। लोगों के साथ साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने मुलाजिमों को भी कई टिप्स दिए। अब कुछ दिनों तक लोगों को जागरुक करने के बाद ट्रैफिक पुलिस तीन तरीकों के नियम तोड़ने पर लोगों के सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से ई चालान करेगी और फिर धीरे-धीरे करके सभी नियम ई चालान के अधीन जाए जाएंगे।

ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गुरबाज सिंह और ए.सी.पी. ट्रैफिक महेश कुमार ने मंगलवार को फील्ड में उतर कर प्रमुख चौराहों पर जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को रेड लाइट होने पर अपने वाहन जेब्रा लाइन से पहले खड़े करने, रेड लाइड जंप न करने और रॉग साइड पर वाहन न चलाने की हिदायतें दी। ए.डी.सी.पी. ने कहा कि यह टिप्स तो ड्राइविंग लाइसैंस देते हुई भी दिए जाते हैं लेकिन लोग इन्हें फॉलो नहीं करते। इसके अलावा ए.डी.सी.पी. गुरबाज सिंह ने मुलाजिमों को हिदायतें दी कि वह नाकों पर तैनाती के समय लोगों को जागरूक करते रहे ताकि लोगों को जेब्रा लाइन से पहले वाहन खड़े करने, रेड लाइट जंप न करने और रॉग साइड पर वाहन न चलाने की आदत पड़ जाए। उन्होंने कहा कि अवेयर करने के कुछ दिनों के बाद फिर इन 3 तरह के ई चालान सबसे पहले शुरू होंगे। उसके बाद फिर अन्य नियमों को तोड़ने वालों के भी इसी तरह ई चालान किए जाएंगे। ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक ने बताया कि जल्द ही शहर में ई चालान सिस्टम शुरू होगा, जिस तरह लोग चंडीगढ़ जाने से पहले सभी नियमों की पालना करते हैं अब जालंधर में भी उसी तरह की आदत डाल दें ताकि इस सिस्टम भी सही तरीके से शुरू करके ट्रैफिक निमयों की पालना हो सके।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

4 किलो से अधिक हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

29 अफसरों के तबादले