बॉर्डर पर पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई

Punjab media news : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर ड्रग्स मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच पंजाब में निकाय चुनाव से पहले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का के जलालाबाद में पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर के पार से करोड़ों की हेरोइन जब्त की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए SSP गगन अजीत सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस करके बताया कि बॉर्डर पर तार के उस पार खेती करने गए किसान ने पुलिस व बीएसएफ को सूचना दी थी कि खेत में कोई सदिग्ध वस्तु पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस व बीएसएफ तुरन्त मौके पर पहुंचे और पैकेट को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें से 20 पैकेट बंद 10 किलो 950 ग्राम हेरोइ बरामद हुई।वहीं पुलिस SSP गगन अजीत सिंह ने बताया कि तारबंदी के उस पार से किसान के खेत में हेरोइन बरामद हुई है, इसकी जानकारी खुद किसान ने आकर दी है, जिसके चलते उसे सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि, इस मामले में गहराई से जांच चल रही है कि, आखिरकार हेरोइन की उक्त खेप पाकिस्तान से कैसे भारत में पहुंची है और इसे किसने मंगवाया था।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

लुधियाना सेंट्रल जेल में बवाल!