जालंधर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जालंधर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Punjab media news : जालंधर में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन में एक अलग नजारा भी देखने को मिला, जब कई कार्यकर्ता पार्टी के झंडे उल्टे पकड़े नजर आए। हालांकि मीडिया कैमरों में तस्वीरें कैद होते ही झंडों को तुरंत सीधा कर लिया गया। पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ताजा बढ़ोतरी में पेट्रोल ₹2.60 और डीजल ₹2.70 प्रति लीटर महंगा हुआ है। लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर आम लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान विधायक परगट सिंह, विधायक बावा हेनरी और कांग्रेस शहरी प्रधान राजिंदर बेरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर दूध, देसी घी, सब्जियों और रोजमर्रा के सामान पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय लोगों को राहत देने के लिए वैट कम किया गया था और अब भी पंजाब सरकार को ईंधन पर टैक्स घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने और आम आदमी की परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के सरकारी दफ्तरों का बदला समय

पंजाब के सरकारी दफ्तरों का बदला समय