लुधियाना सेंट्रल जेल में बवाल!

लुधियाना सेंट्रल जेल में बवाल!

Punjab media news : लुधियाना सेंट्रल जेल में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हवालाती युवक पर करीब एक दर्जन कैदियों ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जेल अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर देर रात उसे सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर किया गया।

घायल हवालाती की पहचान मनरोज (25) निवासी समराला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसे करीब 20 दिन पहले समराला पुलिस ने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घायल मनरोज ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि सोमवार शाम वह जेल की सेंट्रल बैरक नंबर-6 के बाहर मौजूद था। इसी दौरान करीब एक दर्जन युवक अचानक उसकी ओर दौड़ते हुए आए और नुकीली वस्तु से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने शोर मचाकर बचाव की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे जेल पुलिस कर्मियों ने उसे हमलावरों से छुड़ाया।

डॉक्टरों के अनुसार घायल के सिर, चेहरे, पेट और छाती पर आधा दर्जन से अधिक गहरे घाव पाए गए हैं। उसे 2 दर्जन से ज्यादा टांके लगाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। घटना की सूचना जेल प्रशासन की ओर से थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमला करने वाले कैदियों की पहचान की जा रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बॉर्डर पर पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई

बॉर्डर पर पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई

सोना ₹1,58,700 से फिसला, चांदी 3000 से ज्यादा लुढ़की

सोना ₹1,58,700 से फिसला, चांदी 3000 से ज्यादा लुढ़की