जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम‌?

Punjab media news :देश का मौसम करवट बदल चुका है। रविवार को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ाई और वायु प्रदूषण और कम किया। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सुबह कोहरा छाया और शाम को बारिश हुई। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान गिरा। इस समय देशभर के 20 से ज्यादा राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं।

इन राज्यों में चलेगी शीत लहर

मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर तक पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर चलेगी।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

15 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में गन प्वाइंट पर लूट

Share Market : आज इन 5 Stocks पर रखें नज़र