जालंधर: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़

जालंधर जिले के थाना गोराया की पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच आज गोलीबारी हुई, जिसमें गैंगस्टर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार, गोराया पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी को रोकने की कोशिश की। गोपी पर नशा तस्करी, लड़ाई-झगड़े सहित करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई मुकदमों में भगोड़ा चल रहा था।सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रोकना चाहा, लेकिन उसने गाड़ी भगा दी। इसके बाद गाड़ी से उतरकर उसने पुलिस पर दो फायर किए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार, एक 32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में 3 दिन नहीं चलेंगी बसें!

नवजात शिशु बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश