पंजाब में 3 दिन नहीं चलेंगी बसें!

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार किलोमीटर स्कीम और विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन ने ऐलान करते हुए कहा कि विरोध करते हुए 28 नवंबर और 2 दिसंबर को सभी डिपो में गेट रैली की जाएगी। वहीं 8 से 10 दिसंबर तक पंजाब भर में बस डिपो बंद रहेंगे और बसें नहीं चलेंगी। यूनियन प्रधान चानण सिंह ने बताया कि प्रशासन से कई बार मीटिंगों के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं। कर्मचारियों ने पहले भी किलोमीटर स्कीम के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिसे सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया था। अब यूनियन ने दोबारा आंदोलन तेज करते हुए कहा है कि 8–10 दिसंबर के चक्का जाम के बाद भी अगर हल न निकला तो उन्हें अनिश्चितकालीन धरने का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा

जालंधर: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़