Jalandhar : डीजीपी ने अधिकारियों को जारी किए सख्त आदेश

AAR KAY

punjab media news : भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले के बाद पंजाब डीजीपी ने अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने राज्य में सभी सीनियर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रैंस की और उन्हें क्षेत्रों की सुरक्ष व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त आदेश दिए हैं। डीजीपी ने सभी राज्यों के पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को अपने-अपने इलाके में संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और शान्ति बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठने के लिए कहा है। क्योंकि ऐसे माहौल में आतंकी या फिर अन्य शरारती तत्व किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों, नागरिक क्षेत्रों और अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा गया है। डीजीपी ने पाकिस्तान की सीमा से लगे सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की तथा उनसे उनके क्षेत्रों के बारे में रिपोर्ट ली। डीजीपी ने अधिकारियों से भारत-पाकिस्तान सीमा के पीछे दूसरी रक्षा पंक्ति को मजबूत करने के लिए और कदम उठाने को कहा। रक्षा की दूसरी पंक्ति फिलहाल पंजाब पुलिस के हाथों में है, जबकि भारत-पाक सीमा की निगरानी के लिए बीएसएफ तैनात है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अमृतसर के बाद अब होशियारपुर में गिरी पाकिस्तानी मिसाइलें

Punjab-Media-News

जालंधर सहित पंजाब के इन जिलों में हमले की कोशिश