Punjab में दिल दहला देने वाला हादसा

Punjab media news : थाना लाडोवाल के अधीन आने वाले टोल प्लाज़ा के निकट गत रात एक तेज़ रफ्तार कार पुल से अचानक नीचे गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार 2 लड़कियों सहित 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यहां तक कि कार में सवार एक लड़की का सिर धड़ से अलग और किसी के हाथ-पैर शरीर से अलग हो गए ।थानेदार बलजीत सिंह के अनुसार, कार सवार जगराओं की तरफ से फ़िरोज़पुर बाईपास टोल प्लाज़ा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वाहन पुल के ऊपर पहुंचा, तेज़ रफ्तार के चलते चालक का नियंत्रण हट गया और कार पुल से नीचे जा गिरी। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और किसी भी यात्री को बचाया नहीं जा सका।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कार में मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अवैध लॉटरी और सट्टे की दुकान पर पुलिस की RAID

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव