जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव

Punjab media news : पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रोग्राम के अनुसार 14 दिसम्बर को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव करवाए जा रहे हैं। नामांकन की जांच और वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जालंधर जिले में अब कुल 669 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के समापन के बाद जिला परिषद के लिए 83 उम्मीदवार और पंचायत समितियों के लिए 586 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद के लिए कुल 114 उम्मीदवारों ने नामांकन दायर किया था, जबकि पंचायत समितियों के लिए शुरूआती चरण में 745 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की विस्तृत जांच और त्रुटियों वाले फॉर्म को निरस्त करने तथा उम्मीदवारों द्वारा स्वेच्छा से नामांकन वापस लेने के बाद कुल 31 उम्मीदवार जिला परिषद और 159 उम्मीदवार पंचायत समिति चुनाव से बाहर हो गए हैं। इस प्रकार कुल 190 उम्मीदवारों की संख्या नामांकन वापसी और रद्द होने के बाद कम हुई है।

हालांकि, अभी तक जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट आंकड़ा जारी नहीं किया गया है कि इनमें से कितने उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया और कितने उम्मीदवारों के कागजात जांच के दौरान त्रुटिपूर्ण पाए जाने के कारण रद्द किए गए। उल्लेखनीय है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विधिक मानक सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन और स्क्रूटनी का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मतदान 14 दिसम्बर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर के जरिए होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab में दिल दहला देने वाला हादसा

Punjab: गैस एजेंसी में जोरदार धमाका